• Fri. Oct 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सहेली संग जा रही थी युवती, तभी फेंका गया तेजाब; हमलावर हुआ फरार

ByParyavaran Vichar

Dec 15, 2023

आगरा। आगरा के शमसाबाद कस्बे के एक गांव में फोटोस्टेट की दुकान पर अपनी सहेली के साथ पहुंची युवती की पीठ पर शोहदों ने तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। हालांकि तेजाब फेंकने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कस्बे के एक गांव की रहने वाली युवती बुधवार की शाम करीब छह बजे अपनी सहेली के साथ गांव में ही फोटोस्टेट कराने पहुंची थी। एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि दुकान के सामने ही अज्ञात व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ युवती की पीठ पर फेंका। इस पर युवती की जैकेट जलने लगी। युवती ने जैकेट को उतारा तो पीठ झुलस चुकी थी। लेकिन तेजाब फेंकने वाला भाग निकला।

परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है। बृहस्पतिवार को युवती के परिजन ने थाना शमसाबाद में अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। तेजाब फेंकने का मुकदमा लिखा गया है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।