• Sat. Jul 26th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पति ने नशे में पत्नी के साथ की मारपीट

ByParyavaran Vichar

Jun 4, 2025

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर की एक विवाहिता ने पति, सास, ससुर और जेठ पर पर मारपीट करने, गालीगलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। नशे में पति ने उसके साथ मारपीट की और गले में चाकू रख दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नगर के एनटीडी निवासी कामिनी आर्या ने पुलिस में तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी आठ दिसंबर 2019 को नवीन लाल, निवासी-ग्राम-सिया बौड़ी, जिला बागेश्वर के साथ हुई थी। शादी के 12 दिनों के बाद से ही पति उस पर शक करने के साथ ही गालीगलौज, मारपीट करने लगा। वह एक माह की गर्भवती थी तब पति ने उसे खिड़की से पटक कर मारा। सास-ससुर भी उसे ससुराल में प्रताड़ित करते थे, जिस कारण वह अल्मोड़ा आ गई।

28 जुलाई 2023 को महिला थाने में काउंसलिंग व समझौता हुआ, लेकिन उसके बाद भी पति मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। 26 मई 2025 को पति अल्मोड़ा उसके कमरे में आया और तब से वह लगातार मारपीट व गालीगलौज कर रहा है। उसे और मां को अभद्र गालियां दे रहा है।
एक जून को करीब 8:30 बजे पति अपने बहनोई जीवन लाल जो कि होमगार्ड के पद पर तैनात है के साथ शराब पीकर आया व गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि पुलिस थाने नहीं जाएंगे। महिला थानाध्यक्ष जानकी भंडारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, सास, ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *