• Fri. Oct 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

प्रदेश के 186 अटल उत्कृष्ट स्कूलों का इस साल नहीं बदलेगा बोर्ड

ByParyavaran Vichar

Dec 18, 2023

देहरादून। प्रदेश के 186 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों की इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता समाप्त नहीं होगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के मुताबिक, इन विद्यालयों को लेकर हर स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों के सुझाव लिए जा चुके हैं, जिसे कैबिनेट में रखा जाएगा, लेकिन छात्र हित में इस साल बोर्ड नहीं बदला जाएगा। जो भी निर्णय होगा अगले शिक्षा सत्र के लिए होगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्रदेश के हर ब्लॉक के दो राजकीय इंटरमीडिएट कालेज को चिह्नित कर उन्हें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता दिलाई गई थी। विद्यालयों में स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से शिक्षकों की तैनाती की गई, लेकिन विभाग के लिए उत्तराखंड बोर्ड के विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से चलाए जाने का अनुभव ठीक नहीं रहा। इन विद्यालयों 12 वीं के आधे बच्चे परीक्षा में फेल हो गए।

इसके अलावा इन स्कूलों में पहले से तैनात एवं बाद में चयनित शिक्षकों के सामने दोहरी व्यवस्था बन गई है। स्कूलों में चयनित होकर आए शिक्षकों की एक साल की सुगम सेवा दो साल की दुर्गम सेवा माना जा रही, जबकि इन स्कूलों में पहले से तैनात शिक्षकों को लाभ नहीं मिल रहा। उनकी एक साल की सुगम की सेवा को एक साल की सुगम सेवा के रूप में जोड़ा जा रहा है। विभाग में ऐसी दोहरी व्यवस्था से शिक्षकों में नाराजगी है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के बोर्ड को लेकर विभाग ने एक सर्वे कराया है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, 55 विद्यालयों का कहना है कि विद्यालयों की सीबीएसई से संबद्धता समाप्त कर उन्हें फिर से उत्तराखंड बोर्ड में शामिल किया जाए, जबकि 45 विद्यालय चाहते हैं कि विद्यालयों को सीबीएसई बोर्ड से ही चलने दिया जाए। सीबीएसई से परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं। इस साल अब बोर्ड नहीं बदला जाएगा। व्यवस्था यदि बदलेगी तो अगले साल के लिए बदलेगी।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 186 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों को 600 शिक्षक मिलेंगे। इन विद्यालयों के लिए शिक्षकों की स्क्रीनिंग परीक्षा हो चुकी है। जल्द ही इसका परिणाम जारी कर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में ढांचागत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। शिक्षकों की कमी को भी दूर किया जाएगा। विद्यालयों को लेकर जो सर्वे कराया गया है उसे कैबिनेट में रखा जाएगा। कैबिनेट से ही इस पर निर्णय होगा, लेकिन इस साल अब बोर्ड नहीं बदला जाएगा।

-डाॅ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 21 दिन में 45,453 कॉल, आईएलडी गेटवे बाईपास की आशंका; विदेशों में लाखों डॉलर की ठगी का शक
उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के 90 फीसदी पद खाली, वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक; लड़खड़ा रही शिक्षा व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post