• Tue. Jul 29th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

महिला के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा गया युवक

ByParyavaran Vichar

Mar 30, 2024

लुधियाना (पंजाब)। लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने एक युवक को महिला के साथ एक कोठी में रंगरलियां मनाते हुए गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फिरोजपुर रोड स्थित एक कोठी में छापामारी की और वहां से दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों आपत्तिजनक हालात में थे। जांच में सामने आया कि आरोपी एक आईएएस अधिकारी का पति है। थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने श्री मुक्तसर साहिब निवासी गुरवीर इंद्र ढिल्लों और सेक्टर 32 चंडीगढ़ रोड की रहने वाली महिला के खिलाफ ट्रैफिक इमोरल एक्ट के साथ साथ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि आरोपी गुरवीर पूरा रैकेट चलाता था और विदेशों से लड़कियां मंगवाया करता था। रोजाना लड़कियों के आने जाने के कारण इलाके के लोग परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने वहां छापा मारा।

थाना डिविजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर भगतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास सूचना थी कि इस कोठी में गलत कामों को अंजाम दिया जाता है। गुप्तचर ने सूचना दी थी कि कोठी में कई बड़े लोग और विदेशी लड़कियों का अक्सर आना जाना रहता है। जिसके बाद उक्त कोठी में छापामारी की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह अपनी एक महिला साथी के साथ था। अब पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस कोठी में कितने गैरकानूनी काम होते रहे है। सूत्रों की माने तो कई विदेशी लड़कियों के फर्जी आईडीप्रूफ बनाकर उन्हें कमरे दिए जाते रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जब पुरुष को हिरासत में लिया तो उसके बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस के सीनियर अफसर ने लेडी अफसर को फोन पर पूरी बात बताई। यह सुनकर उन्होंने केस दर्ज करने के लिए कह दिया। सूत्रों के अनुसार, आईएएस अधिकारी भी अपने पति की हरकतों से परेशान है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *