• Sun. Oct 12th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

महिला के टुकड़े कर पॉलिथीन में भरा, फिर बोरे में बांध कर कांग्रेस नेता के घर के पास फेंका

ByParyavaran Vichar

May 27, 2024

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की हत्या के बाद उसकी लाश के टुकड़े कर पॉलिथीन में भर कर फेंक दिया गया है। कांग्रेस नेता के घर के नजदीक से शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही पूरा इलाका सील कर दिया गया है। मामला इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल बांक इलाके में एक बोर के पास से काफी दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जब बोरा खोलकर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। अंदर एक महिला की कटी हुई लाश थी। अज्ञात आरोपियों ने लाश के टुकड़े कर पॉलिथीन में भरकर रस्सी से बांधकर उसे बोरे में डाला गया। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला ने नीली साड़ी पहन रखी है।

लाश पूरी तरह से गल चुकी है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि काफी दिन पहले ही महिला की हत्या की गई है। शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना क्षेत्र का इलाका पुलिस ने सील कर दिया है। आसपास के क्षेत्र में आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। बता दें कि घटना क्षेत्र के पास ही कांग्रेस नेता पटेल का घर है। फ़िलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *