• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मंदिर से 11 किलो वजनी घंटा और कलश चुराने का आरोपी गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

May 29, 2024

बाढड़ा। गांव सारंगपुर के बालाजी मंदिर से 11 किलोग्राम वजन का घंटा, दो कलश और अन्य सामान चोरी करने के आराेपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान और वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि अटेला पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल श्रीभगवान की टीम ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान रामपुरा निवासी रवि उर्फ मामनिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से सामान बरामद करने के बाद सोमवार को उसे अदालत में पेश किया और अदालत के आदेशानुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया। सारंगपुर निवासी रविंद्र ने गांव छपार रोड स्थित बालाजी मंदिर में चोरी होने की शिकायत 26 मई को दी थी।

मंदिर में जारी निर्माण कार्य रविवार को बंद होने कारण शाम छह बजे वह मंदिर में गया तो उसे पता चला कि वहां से दो पीतल के कलश, 11 किलो वजन का घंटा, मंदिर की तीन घंटियां, एक प्लेट चोरी की गई है। शिकायत के आधार पर बाढ़ड़ा थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *