• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

गृह कलह में पति-पत्नी ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, जांच शुरू

ByParyavaran Vichar

Jun 6, 2024

कानपुर। कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र में गृह कलह के बाद पति-पत्नी ने फांसी लगा ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, भदाशा गांव निवासी किसान महेश चंद्र यादव के दो बेटे मुकेश उर्फ रिंकू और अरविंद उर्फ टिंकू हैं, जिनकी शादी हो चुकी हैं। बुधवार रात महेश चंद्र के छोटे बेटे अरविंद (32) और पत्नी अर्चना (25) दोनों के बीच मध्य रात्रि में झगड़ा हुआ था।

दोनों छत पर लेटे हुए थे। अचानक रात में पत्नी अर्चना नीचे कमरे में आई और छत पर लगे पंखे के कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। वहीं, थोड़ी देर बाद जब अरविंद नीचे आया, तो देखा की पत्नी साड़ी के फंदे से लटकी हुई है।

पत्नी अर्चना को साड़ी के फंदे से लटका देख पति अरविंद ने भी बेड शीट से फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। अरविंद की शादी तीन साल पहले उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में अर्चना के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों में आपसी कलह होने लगी।

दोनों के बीचआए दिन झगड़े होते रहते थे, जिस कारण अरविंद ने शराब पीना शुरू कर दिया था। परिजनों ने बताया कि अरविंद की पत्नी अर्चना उसके जेवर खा गई थी। इसी बात को लेकर बड़े भाई मुकेश के जेवर में अरविंद की पत्नी हिस्सा मांग रही थी।

इस कारण आए दिन चौकी-थाना होता रहता था और पति-पत्नी दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। अरविंद का एक तीन माह का बेटा भी हैं, जिसका अभी नाम कारण तक नहीं हुआ है। सुबह परिजनों की नजर जब कमरे में पड़ी ,तो दोनों को फांसी के फंदे में लटका देख चीख पुकार मच गई।

ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई। महाराजपुर इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया गृह कलह से फांसी लगाने की बात सामने आई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। जांच रिपोर्ट आने बाद प्राप्त तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *