• Sat. Oct 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

फसल बीमा क्लेम के त्वरित समाधान पर किसानों ने जताई प्रसन्नता

ByParyavaran Vichar

Feb 7, 2025

देहरादून : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी से उत्तरकाशी के मोरी, पुरोला और बड़कोट के किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को हाथी बड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात की। किसानों ने फसल बीमा के क्लेम पर त्वरित संज्ञान लेकर समाधान करने के लिए कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार जताया।किसानों ने कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से उनका फसल बीमा क्लेम का भुगतान संभव हो पाया है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है और उनकी हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

उन्होंने कहा कि सेब के फसल बीमा का वर्ष 2023- 24 का अभी तक 4960 किसानों के खातें में 32 करोड़ रुपए क्लेग का भुगतान किया जा चुका है। शेष प्रक्रिया गतिमान है।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बीमा कंपनी द्वारा क्लेम निर्धारण में उत्पन्न हुई भ्रम की स्थिति को देखते हुए विभागीय अधिकारियों को जांच के आदेश दिए गए हैं तथा एक कमेटी का भी गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि बीमा कंपनी की गलती पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को इस मामले में भारत सरकार को भी पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा हक मिले। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि कृषि से जुड़ी किसी भी समस्या को सरकार गंभीरता से लेगी और समयबद्ध तरीके से समाधान करेगी। प्रतिनिधिमंडल में मौजूद किसानों ने सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना की और कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से उन्हें समय पर फसल बीमा क्लेम प्राप्त हो सका।

गौरतलब है कि मंगलवार को फसल बीमा के क्लेम भुगतान के संबंध में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों और बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक में तत्काल किसानों को उनके क्लेम का भुगतान के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद आज से किसानों को उनके क्लेम का भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इस अवसर पर रीजनल हैड एसबीआई परमानंद शर्मा, आरएसएम रूपक बिष्ट, स्टेट हैड विपुश डिमरी, किसान संजय थपलियाल, किसान भरत राम बड़ौनी, सुनील डोभाल, विनोद बड़ौनी, ओम प्रकाश डोभाल, प्रवीण डोभाल, राकेश डिमरी, सूरत सिंह, जवाहर सिंह, अरविंद बडोनी, देव बडोनी, सुदेश बडोनी, रमेश डोभाल सहित कई किसान उपस्थित रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 21 दिन में 45,453 कॉल, आईएलडी गेटवे बाईपास की आशंका; विदेशों में लाखों डॉलर की ठगी का शक
उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के 90 फीसदी पद खाली, वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक; लड़खड़ा रही शिक्षा व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post