• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

हरिद्वार: नगर निगम भूमि खरीद घोटाले में विजिलेंस की कार्रवाई तेज, 34 करोड़ रुपये के खाते फ्रीज

ByParyavaran Vichar

Jun 12, 2025

हरिद्वार: नगर निगम के बहुचर्चित भूमि खरीद घोटाले की जांच में तेजी आ गई है। बुधवार को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने नगर निगम कार्यालय में घंटों दस्तावेज खंगाले और एक पटवारी से पूछताछ की।

जांच में सामने आया है कि घोटाले से जुड़े चार बैंक खातों में करीब 34 करोड़ रुपये की धनराशि फ्रीज की गई है। इसके अलावा, कई करोड़ की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) का भी पता चला है, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

विजिलेंस टीम ने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जाकर संबंधित दस्तावेजों की जांच की और कई फाइलें अपने कब्जे में लीं। साथ ही, सराय गांव स्थित विवादित भूमि स्थल पर भी एक टीम ने निरीक्षण किया।

क्या है मामला?

हरिद्वार नगर निगम ने सराय गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र के विस्तार के लिए करीब 33 बीघा भूमि 54 करोड़ रुपये में खरीदी थी। आरोप है कि भूमि का लैंड यूज कृषि से व्यावसायिक में बदलने के कारण सर्किल रेट 6000 से बढ़ाकर 25000 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया, जिससे करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद जांच शुरू हुई, और अब तक 12 अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

जांच एजेंसी ने कई अहम दस्तावेज, बैंक खातों और एफडी की जानकारी कब्जे में ली है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *