• Fri. Feb 13th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: देहरादून मैराथन में पहुंचे 700 प्रतिभागी, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ByParyavaran Vichar

Nov 7, 2025

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज देहरादून जिला प्रशासन की ओर से भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 700 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने हरी झंडी दिखाकर इस मैराथन को रवाना किया।

आठ किलोमीटर लंबी इस मैराथन की शुरुआत पवेलियन ग्राउंड से हुई, जो कनक चौक, एस्ले हॉल, बहल चौक, दिलाराम चौक, ब्रह्मकमल चौक से होते हुए एनआईवीएच तक पहुंची। इसके बाद प्रतिभागियों ने वही मार्ग वापसी में तय करते हुए पुनः पवेलियन ग्राउंड में दौड़ का समापन किया। पूरे मार्ग पर प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था और लोगों ने भी उनका उत्साहवर्धन किया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने का यह क्षण हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह दून मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारे सामूहिक संकल्प, एकता और ऊर्जावान उत्तराखंड की भावना का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मैराथन हमें यह सिखाती है कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। जैसे दौड़ में सफलता के लिए निरंतर गति बनाए रखना जरूरी होता है, वैसे ही राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हर नागरिक का सतत योगदान आवश्यक है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *