• Sun. Mar 22nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

142 स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त

ByParyavaran Vichar

Nov 20, 2025

देहरादून।उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों के चयन परिणाम जारी कर दिए हैं, जिससे चिकित्सा शिक्षा विभाग को बड़ी मजबूती मिली है। चयनित विशेषज्ञ डॉक्टरों को अब प्रदेश के विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में तैनाती दी जाएगी। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर विभाग ने पहले 439 पद चयन बोर्ड को भेजे थे, जिसके बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम परिणाम घोषित किए गए।

परिणामों के अनुसार विभिन्न संकायों में चयन इस प्रकार हुआ है—एनेस्थीसिया में 16, एनाटॉमी, पीडियाट्रिक्स और बायोकैमिस्ट्री में 7-7, ब्लड बैंक, रेडियोथेरेपी और डर्मेटोलॉजी में 3-3, कम्युनिटी मेडिसिन और पैथोलॉजी में 12-12, डेंटिस्ट्री में 2, इमरजेंसी एवं फॉरेंसिक मेडिसिन में 1-1, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, रेस्पिरेटरी मेडिसिन और फार्माकोलॉजी में 5-5, माइक्रोबायोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स में 9-9, गायनी में 8, ऑप्थैल्मोलॉजी में 4 तथा ईएनटी, साइकेट्री और फिजियोलॉजी में 6-6 असिस्टेंट प्रोफेसर चुने गए हैं।

इन 142 स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण, प्रशिक्षण और शोध कार्यों को नई गति मिलेगी। इससे न केवल छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा, बल्कि संबद्ध अस्पतालों में मरीजों को भी उन्नत चिकित्सा सुविधाएँ मिल सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि चयनित असिस्टेंट प्रोफेसरों की तैनाती जल्द पूरी कर ली जाएगी, जिससे मेडिकल शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *