• Thu. Feb 19th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

विधायी प्रक्रिया में सावधानी और संवैधानिक संतुलन जरूरी

ByParyavaran Vichar

Dec 20, 2025

देहरादून । लोक भवन द्वारा लौटाए गए विधेयकों का दोबारा विधानसभा में आना यह दर्शाता है कि कानून निर्माण की प्रक्रिया में संवैधानिक और कानूनी सतर्कता कितनी आवश्यक है। समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक में तकनीकी त्रुटियों पर आपत्ति जताया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था में जाँच-पड़ताल की मजबूत व्यवस्था को दर्शाता है।

विधेयकों का विभागीय स्तर पर पुनः परीक्षण करना सरकार की जिम्मेदार और सुधारोन्मुख सोच को दर्शाता है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि कानून न केवल उद्देश्यपूर्ण हों, बल्कि कानूनी रूप से स्पष्ट और त्रुटिरहित भी हों। धर्मांतरण और यूसीसी जैसे संवेदनशील विषयों पर संतुलित, स्पष्ट और सुविचारित कानून ही समाज में विश्वास और स्थिरता बनाए रख सकते हैं

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *