• Sun. Mar 15th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अल्मोड़ा के माल रोड पर नशे में धुत युवकों का हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ByParyavaran Vichar

Mar 14, 2026

अल्मोड़ा | अल्मोड़ा में नशे में धुत युवकों का उत्पात पुलिस के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। ताजा मामला नगर की माल रोड स्थित बस स्टेशन के पास का है, जहां देर रात कुछ युवक नशे की हालत में आपस में झगड़ते और हंगामा करते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

करीब चार मिनट 36 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में युवक बीच सड़क पर किसी बात को लेकर आपस में बहस करते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। स्थिति इतनी बढ़ गई कि मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि युवकों के साथ मौजूद अन्य साथी नशे की हालत में ही बीच-बचाव करते हुए उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना देर रात की है और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

वीडियो सामने आने के बाद शहर में कानून व्यवस्था और बढ़ते नशे के मामलों को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय बस स्टेशन और आसपास के इलाकों में नशे में धुत युवकों का अक्सर जमावड़ा लगा रहता है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने पुलिस से ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की है ताकि शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *