• Sat. Mar 21st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अल्मोड़ा: पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

ByParyavaran Vichar

Mar 21, 2026

अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल क्षेत्र के खुमाड़ में आयोजित “स्पोर्ट टू प्राइमरी स्कीम” के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

इस प्रशिक्षण में कुल 18 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया, जिनमें हस्तलिखित बालवाटिका पुस्तिका तैयार करना, मॉडल बनाना, गुलदस्ते और पेपर वेट जैसी उपयोगी सामग्रियों का निर्माण शामिल रहा।

मास्टर ट्रेनर पवन कुमार ने कार्यकर्ताओं को खेल-खेल के माध्यम से शिक्षण, स्वच्छता एवं रखरखाव, और बाल मनोविज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र शाह ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक शिक्षा की नींव होते हैं, इसलिए इनके सशक्तिकरण से ही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार संभव है।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी लीला परिहार, प्रभारी ब्लॉक समन्वयक जयपाल असनोड़ा सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *