• Mon. Mar 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

लोअर पीसीएस मेंस का परिणाम घोषित, पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा 21 अप्रैल से

ByParyavaran Vichar

Mar 30, 2026

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

आयोग के अनुसार, यह परीक्षा पिछले वर्ष 13 और 14 सितंबर को आयोजित की गई थी। अब विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और खांडसारी निरीक्षक जैसे पदों के लिए 379 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, जबकि ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व गन्ना विकास निरीक्षक पदों के लिए 34 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।

सफल अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 18 मई को किया जाएगा। साक्षात्कार शुल्क और पदों की वरीयता से जुड़ी जानकारी आयोग अलग से जारी करेगा।

वहीं, हरिद्वार में पीसीएस-जे (सिविल जज) मुख्य परीक्षा का आयोजन 21 से 24 अप्रैल के बीच किया जाएगा। इसके एडमिट कार्ड 6 अप्रैल को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय पर वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें, क्योंकि डाक के माध्यम से कोई एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *