• Mon. May 25th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 अधिकारियों के तबादले

ByParyavaran Vichar

May 25, 2026

उत्तराखंड सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा अधिकारियों के तबादले किए। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों में गढ़वाल मंडलायुक्त, दो जिलों के जिलाधिकारियों समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को हटाकर सचिव नियोजन बनाया गया है। उनकी जगह आईएएस आशीष चौहान को नया डीएम देहरादून नियुक्त किया गया है। वहीं, गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे की जगह आनंद स्वरूप को नई जिम्मेदारी दी गई है। विनय शंकर पांडे को अब स्वास्थ्य और नागरिक उड्डयन विभाग सौंपा गया है।

बागेश्वर की जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे को महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है, जबकि अपर सचिव अपूर्वा पांडे को बागेश्वर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कई विभागों में भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम को उच्च शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। रंजीत कुमार सिन्हा अब केवल तकनीकी शिक्षा विभाग संभालेंगे। आईएएस सोनिका से आयुक्त कर और महानिरीक्षक निबंधन का कार्यभार वापस लिया गया है।

आईएएस संदीप तिवारी को मिशन निदेशक एनएचएम बनाया गया है, जबकि अभिषेक रुहेला को पर्यटन विभाग के साथ पीएमजीएसवाई का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रतीक जैन को आयुक्त कर और महानिरीक्षक निबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने आठ पीसीएस और दो सचिवालय सेवा अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। अनिल गर्ब्याल को परिवहन निगम का एमडी बनाया गया है, जबकि फिंचाराम को एडीएम हरिद्वार से एडीएम पौड़ी भेजा गया है।

वहीं, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *