• Tue. May 26th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवकों की स्कूटी ट्रक से टकराई, एक गंभीर घायल

ByParyavaran Vichar

May 26, 2026

बख गांव। बख गांव  निवासी संदीप आर्या और उनके साथी विजय कुमार के साथ सड़क हादसा हो गया। दोनों युवक बेस क्षेत्र से जलालबैंड की ओर स्कूटी से जा रहे थे। तभी कॉलेज गेट के पास मोड़ पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि संदीप आर्या को सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों के अनुसार उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है। वहीं विजय कुमार को पैर और छाती में हल्की चोटें लगीं।

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद युवाओं ने तुरंत दोनों घायलों को बेस अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार स्कूटी तेज रफ्तार में थी और दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोड़ पर अचानक नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ, जिससे चालक के सिर पर गंभीर चोट लगी।

बताया जा रहा है कि विजय कुमार का जन्मदिन था। दोनों युवक होटल में जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे, लेकिन खुशियों भरा यह सफर अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *