• Wed. May 27th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का बदला कार्यक्रम, अब संतों और शिक्षाविदों से भी करेंगे संवाद

ByParyavaran Vichar

May 27, 2026

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वे अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान संतों और शिक्षाविदों से भी संवाद करेंगे। पार्टी ने उनके कार्यक्रम में दो नए आयोजन जोड़े हैं।

नितिन नवीन 28 मई को देहरादून पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया जाएगा, हालांकि ऊर्जा संकट को देखते हुए इस बार रोड शो नहीं होगा और वाहनों की संख्या सीमित रखी जाएगी।

दौरे के पहले दिन वे भाजपा की कोर कमेटी और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। 29 मई को सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक आयोजित होगी। इसके अलावा वे बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। डाकरा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष के घर भोजन करने और बूथ बैठक में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। पार्टी का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है।

कार्यक्रम में शामिल नए आयोजनों के तहत 29 मई की शाम को नितिन नवीन परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में भाग लेंगे और ऋषिकेश व हरिद्वार के संतों से संवाद करेंगे।

इसके अलावा 30 मई को वे शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित “विकसित भारत 2047 में उच्च शिक्षा का महत्व एवं योगदान” विषयक कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। इस दौरान वे कॉलेज के ऑडिटोरियम का लोकार्पण भी करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी अंत्योदय के सिद्धांत पर काम करती है और राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन के अंतिम छोर के कार्यकर्ता तक पहुंच बनाएंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *