• Sat. Jul 11th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

डीएलएड से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

ByParyavaran Vichar

Jul 11, 2026

जसपुर (ऊधम सिंह नगर)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जसपुर शाखा ने आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को डीएलएड (D.El.Ed.) की अनिवार्यता से छूट देने और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई है।

संघ के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के माध्यम से ज्ञापन भेजते हुए कहा कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर डीएलएड की अनिवार्यता लागू करना उचित नहीं है। ऐसे शिक्षकों को इस शर्त से छूट देकर न्याय दिया जाना चाहिए।

ज्ञापन में नई पेंशन योजना (एनपीएस) को समाप्त कर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) बहाल करने की भी मांग की गई। संघ का कहना है कि पुरानी पेंशन व्यवस्था से शिक्षकों और कर्मचारियों का भविष्य अधिक सुरक्षित होगा।

इस अवसर पर शाखाध्यक्ष अमित त्यागी, शाखा मंत्री पंकज कुमार, सुशील कुमार, अशोक चौहान, कौटिल्य रस्तोगी, नौशाद, जावेद, शाने आजम, अनिल कुमार, अरविंद चौहान, भूपेंद्र सिंह चौहान, सौरभ चौहान, राधेश्याम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *