• Tue. Jul 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

अवैध गोशाला संचालन पर पशुपालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

ByParyavaran Vichar

Jul 14, 2026

अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट विकासखंड के रतखाल गांव में बिना पंजीकरण के अवैध रूप से गोशाला संचालित करने के आरोप में एक पशुपालक के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी द्वाराहाट डॉ. महेंद्र कुमार की शिकायत पर कोतवाली द्वाराहाट में मामला दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार, निरीक्षण के दौरान टीम ने गोशाला में कुल 156 गोवंश पाए, जिनमें 22 नर और 134 मादा शामिल थीं।

जांच में सामने आया कि गोशाला में पशुओं के लिए पर्याप्त स्थान, चारा और पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं थी। पशुओं के लिए नाद, भूसा स्टोर और हरे चारे की व्यवस्था भी नहीं मिली। चारे की कमी के कारण अधिकांश गोवंश कमजोर अवस्था में पाए गए।

निरीक्षण के दौरान गोशाला परिसर के ऊपरी और निचले हिस्से में कुछ मृत गोवंश दफन मिले। पशुपालक बहादुर सिंह ने बताया कि इन पशुओं की 25–30 दिन पहले सामान्य मृत्यु होने के बाद उन्हें दफनाया गया था।

प्राथमिक जांच के आधार पर पशुपालक बहादुर सिंह निवासी रतखाल के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *