• Thu. Jul 23rd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ऋषिकेश में गंगा में बहा बिहार का युवक, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

ByParyavaran Vichar

Jul 23, 2026

ऋषिकेश: लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बजरंग सेतु के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान बिहार का एक 22 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से खोज अभियान शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण के अनुसार, युवक अपने तीन दोस्तों के साथ लक्ष्मणझूला घूमने आया था। सभी गंगा घाट पर स्नान कर रहे थे, तभी एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

लापता युवक की पहचान शिवांशु राज (22), पुत्र अनूप पांडे, निवासी पश्चिम चंपारण (बेतिया), बिहार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नेहरू प्लेस, नई दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

घटना के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में गंगा के तेज बहाव को देखते हुए नदी में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें और निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही उतरें।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *