• Tue. Aug 4th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

विधानसभा चुनाव में अधिकांश सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी

ByParyavaran Vichar

Aug 4, 2026

अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश की अधिकांश सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। पार्टी ने इसके साथ ही राज्यभर में ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालने का भी ऐलान किया है, जिसके माध्यम से गांव-गांव जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा और उत्तराखंड से जुड़े मूल मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।

अल्मोड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय संयोजक पी.सी. तिवारी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के दौरान जल, जंगल, जमीन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं का ध्यान रोजगार और शिक्षा जैसे मूल मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि राज्य को जनहित आधारित राजनीति की आवश्यकता है।

उपपा ने स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में रोजगार सृजन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा, महिलाओं की सुरक्षा तथा सामाजिक न्याय जैसे विषय उसकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे।

प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव नरेश नौड़ियाल, आनंदी वर्मा, नारायण राम, किरण आर्या सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *