• Thu. Aug 27th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बदरीनाथ हाईवे पर भारी बोल्डर गिरने से 20 मीटर सड़क ध्वस्त, आठ घंटे बाद यातायात शुरू

ByParyavaran Vichar

Aug 27, 2026

चमोली: लगातार हो रही बारिश के बीच बदरीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास भारी बोल्डर गिरने से करीब 20 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा प्रभावित हुई और कुछ समय के लिए रोक दी गई।

हादसे के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रशासन और संबंधित विभाग ने सड़क को सुचारु करने के लिए तेजी से काम किया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर आवाजाही शुरू कर दी गई और यात्रा भी जारी है।

वहीं, मारवाड़ी चौकी से आगे क्रशर के पास हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर आने से भी परेशानी बनी हुई है। यहां सड़क कई जगह धंस गई है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन और सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है।

प्रशासन की ओर से यात्रियों से सावधानी बरतने और संवेदनशील स्थानों पर अनावश्यक रुकने से बचने की अपील की गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने के कारण हाईवे पर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *