• Tue. Sep 8th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी एमआरआई सुविधा, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

ByParyavaran Vichar

Sep 8, 2026
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के मरीजों के लिए राहत की खबर है। राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर में जल्द ही एमआरआई जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है। अब तक एमआरआई के लिए मरीजों को हल्द्वानी के एसटीएच, बरेली या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। इससे उन्हें लंबी वेटिंग के साथ ही अधिक खर्च भी उठाना पड़ता था।

मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापित की जा चुकी है। मशीन का ट्रायल रन भी पूरा हो गया है, जबकि रेडियोलॉजी विभाग के टेक्नीशियनों का प्रशिक्षण भी पूरा कराया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, अगले 15 से 20 दिनों में मरीजों की एमआरआई जांच शुरू कर दी जाएगी।

एमआरआई सुविधा शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब 40 से 50 मरीजों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। इससे न्यूरो, ऑर्थो और कैंसर से संबंधित मरीजों की जांच और उपचार में तेजी आएगी।

आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए एमआरआई जांच निशुल्क होगी, जबकि अन्य मरीजों की जांच सरकारी दरों पर की जाएगी। यह दर निजी लैब की तुलना में करीब आधी होगी।

मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अन्य व्यवस्थाओं को भी अपडेट किया जा रहा है। पैथोलॉजी लैब में ऑटो एनालाइजर मशीनों की संख्या बढ़ाई गई है। इससे खून, यूरिन और अन्य सैंपल की जांच रिपोर्ट करीब दो घंटे के भीतर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि एमआरआई सुविधा 15 से 20 दिन में शुरू होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने से जिले के मरीजों को जांच के लिए दूसरे शहरों और निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *