• Thu. Sep 10th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

रॉयल राजपूत बनी एडम्स नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की चैंपियन

ByParyavaran Vichar

Sep 10, 2026
अल्मोड़ा। एडम्स क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार देर रात फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में रॉयल राजपूत ने फील्ड सेवन को 13 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रोमांचक मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

फाइनल में रॉयल राजपूत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में छह विकेट खोकर 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फील्ड सेवन की टीम 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 41 रन ही बना सकी। रॉयल राजपूत ने 13 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन

पहले सेमीफाइनल में फील्ड सेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट खोकर 50 रन बनाए। जवाब में गोल्ज्यू सेवन की टीम 9.1 ओवर में छह विकेट खोकर 39 रन ही बना सकी। फील्ड सेवन ने 11 रन से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल राजपूत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए। जवाब में सेवन स्टार्स की टीम 6.7 ओवर में छह विकेट खोकर 37 रन पर सिमट गई। रॉयल राजपूत ने 70 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

विजेता टीम को मिले 35 हजार रुपये

टूर्नामेंट की विजेता रॉयल राजपूत टीम के कप्तान सूरज सिंह ठठोला समेत पूरी टीम को 35 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता फील्ड सेवन के कप्तान ऋषभ कांडपाल और टीम को 17 हजार रुपये और रनरअप ट्रॉफी दी गई।

कंचू जीना को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुकाबलों में अंपायर की भूमिका संजय बिष्ट, त्रिलोक रौतेला और प्रकाश बिष्ट ने निभाई, जबकि युवम वोहरा ने कमेंट्री कर दर्शकों का उत्साह बनाए रखा।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल रहे। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, नगर उपाध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री दर्शन रावत, पार्षद अर्जुन बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *