• Thu. Sep 10th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

महिला काश्तकारों को मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण

ByParyavaran Vichar

Sep 10, 2026
रानीखेत (अल्मोड़ा)। औद्यानिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र चौबटिया में आयोजित तीन दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण के दूसरे दिन महिला काश्तकारों को मधुमक्खी पालन की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मधुमक्खी पालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी हासिल की।

सहायक मधुमक्खी विकास निरीक्षक यशोदा रावत ने मौन वंशों की विशेषताओं और बेहतर वंश के चयन की जानकारी दी। उन्होंने मधुमक्खियों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए अच्छे वंश के चयन को महत्वपूर्ण बताया।

कीटविद् इंद्र सिंह बिष्ट ने प्रतिभागियों को मौन गृह प्रबंधन, स्वच्छता और मधुमक्खियों की उचित देखभाल के बारे में बताया। उन्होंने मधुमक्खियों के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखने और मौन गृह की नियमित निगरानी के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

प्रशिक्षण के दौरान महिला काश्तकारों को मधु की परिपक्वता पहचानने तथा वैज्ञानिक तरीके से मधु निष्कासन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य काश्तकारों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर मधुमक्खी पालन को अधिक लाभकारी बनाना है।

इस अवसर पर सुनील कुमार गुप्ता, मोहन सिंह रौतेला, पुरुषोत्तम बड़ोनी और उमेश चंद्र बिष्ट समेत केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *