• Fri. Sep 11th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

हल्द्वानी-कालभाग की कालाढूंगी रेंज के अंतर्गत हनुमान मंदिर के पास हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर हाईवे पर सड़क हादसे में एक तेंदुए की मौत होाढूंगी हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

ByParyavaran Vichar

Sep 11, 2026

नैनीताल। रामनगर वन प्रभाग की कालाढूंगी रेंज के अंतर्गत हनुमान मंदिर के पास हल्द्वानी-कालाढूंगी-रामनगर हाईवे पर सड़क हादसे में एक तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुआ सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेंदुए की मौत वाहन की चपेट में आने से होने की बात सामने आई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वन विभाग और पुलिस की टीम अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

अधिकारी घटना के कारणों की जांच के साथ यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि हादसे में शामिल वाहन कौन सा था।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *