• Tue. Oct 27th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दीपावली तक वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द, यूपी सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

ByParyavaran Vichar

Oct 26, 2026

काशीपुर। दीपावली नजदीक आते ही वन्यजीवों के शिकार की आशंका को देखते हुए वन विभाग अलर्ट हो गया है। ऊधम सिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सीमा से सटे वन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। विभाग ने दीपावली तक सभी वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और जंगलों में गश्त तेज करने के निर्देश दिए हैं।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

एसडीओ जसपुर संदीप गिरी ने बताया कि दीपावली के दौरान उल्लू सहित अन्य वन्यजीवों के शिकार की आशंका बढ़ जाती है। तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के चलते उल्लुओं की मांग बढ़ने से शिकारी सक्रिय हो सकते हैं। इसे देखते हुए यूपी-उत्तराखंड सीमा से लगे जंगलों, विशेषकर तराई के वन क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

वन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करते हुए विभिन्न नाकों पर टीमों को तैनात किया है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही रात के समय भी गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि शिकारियों की घुसपैठ पर रोक लगाई जा सके।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

खुफिया तंत्र सक्रिय, ग्रामीणों से सहयोग की अपील

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, शिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि जंगलों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

वनकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि दीपावली तक कोई भी कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखेगा। उल्लू सहित अन्य संरक्षित वन्यजीवों के शिकार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विभाग विशेष अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *