• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

प्रेमिका हुई नाराज… तो दूसरी युवती से भिड़ाया टांका, झांसा देकर लूटी आबरू; पुलिस ने किया गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

Dec 1, 2024

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में महानगर इलाके में रहने वाले मोबाइल दुकान कर्मचारी का प्रेमिका से विवाद हो गया। इस पर उसने एक युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महानगर की रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी दोस्ती पेपर मिल कॉलोनी निवासी आदित्य चौहान से हुई थी। आदित्य ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार को आदित्य की प्रेमिका ने युवती को फोन कर बताया कि वो उसका प्रेमी है।

युवती ने आदित्य को फोन किया और प्रेमिका के बारे में पूछा। आदित्य ने बताया कि वह प्रेमिका से शादी करने वाला है। शुक्रवार को युवती ने आदित्य पर महानगर थाने में केस दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *