• Fri. Oct 30th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

डॉक्टर की हत्या के तीन आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचे, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

ByParyavaran Vichar

Feb 12, 2025

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पैरों में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि एक बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तीनों आरोपियों ने जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गोपाल की हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस में दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 जनवरी को जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ गोपाल गुप्ता की हत्या कर शव को डिफेंस कॉलोनी के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था। चिकित्सक के पिता राजकुमार निवासी मेन बाजार लक्सर की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। छह टीमें हत्याकांड के खुलासे के लिए लगाई गई थी। लगातार हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

इसी क्रम में मंगलवार की देर रात बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ की अगुवाई में शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार और बाजार चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध कलियर की ओर से कोर कॉलेज की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर पीछे बैठे बदमाशों ने असलाह निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और खेतों की तरफ भाग निकले।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली जा लगी। एक को मौके पर पकड़ लिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों बदमाशों ने 31 जनवरी को चर्चित डॉक्टर गोपाल हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों के कब्जे से मृतक डॉक्टर की मोटरसाइकिल और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। घायल बदमाश मुदस्सर और समीर निवासीगण देवबंद जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के पैर में गोली लगी है। तीसरे बदमाश अशरफ निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 21 दिन में 45,453 कॉल, आईएलडी गेटवे बाईपास की आशंका; विदेशों में लाखों डॉलर की ठगी का शक
उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के 90 फीसदी पद खाली, वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक; लड़खड़ा रही शिक्षा व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post