• Sat. Jan 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी

ByParyavaran Vichar

Feb 29, 2024

खटीमा/ सितारगंज। पांच सूत्री मांगों का लेकर 10वें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला एवं बाल विकास मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा कि जब तक 18000 रुपये मानदेय सहित अन्य सभी मांगें पूरी नहीं होंती धरना जारी रहेगा। ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत कौर ने कहा कि दो मार्च को देहरादून में मुख्यमंत्री के साथ वार्ता होनी है। इस दौरान पुष्विंदर कौर, सुनीता देवी, बलविंदर कौर, इंदिरा पोखरिया, इंदू पलियाल, सुशीला, कुसुम, अमनदीप कौर आदि मौजूद रहीं।

इधर, सितारगंज में नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर मांगे पूरी न होने पर सड़क जाम करने की चेतावनी दी। वहां पर चन्द्रावती, रूकमणि धामी, मीरा रस्तोगी, सुखदेव कौर, मनकिन्दर कौर, विनीता राणा, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, सावित्री देवी, मीना देवी आदि थीं। संवाद

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *