• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

लकड़ी काट रहे वन निगम श्रमिक पर झपटा भालू

ByParyavaran Vichar

Feb 29, 2024

खटीमा। सुरई वन क्षेत्र में बुधवार सुबह लकड़ी काट रहे एक वन निगम के श्रमिक पर भालू ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरई वन क्षेत्र में वन निगम की ओर से लकड़ियों का कटान चल रहा है। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे निगम के श्रमिक जंगल में लकड़ियां काट रहे थे।

तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने शक्तिफार्म निवासी श्रमिक सुरेश हालदार पुत्र सुशांत हालदार पर हमला बोल दिया। इससे उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। दूसरे श्रमिकों के शोर मचाने पर भालू भाग गया। सुरेश के साथ लकड़ी काट रहे निर्मल राय ने बताया कि सुरेश की चीख की सुनकर सभी श्रमिकों ने शोर मचाया तो भालू गया। एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि घायल श्रमिक को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां से घायल श्रमिक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *