• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, तीन की मौत और कई लोग घायल

ByParyavaran Vichar

Apr 17, 2024

कानपुर। कानपुर के चकेरी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बारादेवी मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने जा रही पिकअप पलट गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में तीन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर से दर्शन के लिए श्रद्धालु पिकअप से कानपुर के बारादेवी मंदिर जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में एक पिकअप पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद घायलों को कांशीराम अस्पताल लाया गया। अभी हादसे की वजह सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच कर रही हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *