• Sat. Nov 28th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मिशन 2027: चकराता से हल्द्वानी तक छह सीटों पर जीत की रणनीति बना रही भाजपा

ByParyavaran Vichar

Nov 28, 2026

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा ने उन विधानसभा सीटों पर विशेष रणनीति बनानी शुरू कर दी है, जहां पार्टी को अब तक जीत नहीं मिली है या लंबे समय से हार का सामना करना पड़ रहा है। इन सीटों पर चुनावी समीकरण बदलने के लिए भाजपा प्रभावशाली और मजबूत जनाधार वाले नेताओं की तलाश कर रही है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

प्रदेश में चकराता, धारचूला, मंगलौर और पिरान कलियर ऐसी विधानसभा सीटें हैं, जहां राज्य गठन के बाद से भाजपा जीत दर्ज नहीं कर पाई है। इसके अलावा भगवानपुर और हल्द्वानी में भी पार्टी को लंबे समय से जीत का इंतजार है।

बदले चुनावी समीकरण भाजपा के सामने चुनौती

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

चकराता विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह का लंबे समय से प्रभाव रहा है। वह वर्ष 2002 से लगातार इस सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं। वहीं धारचूला में वर्ष 2002 और 2007 में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि वर्ष 2012 से यहां कांग्रेस का कब्जा रहा है।

हरिद्वार जिले की मंगलौर और पिरान कलियर सीटों पर भी भाजपा के सामने अलग तरह की चुनावी चुनौतियां हैं। पिरान कलियर में वर्ष 2012 से कांग्रेस के फुरकान अहमद लगातार विधायक चुने जाते रहे हैं। मंगलौर में वर्ष 2002, 2007 और 2012 में बसपा ने जीत दर्ज की। वर्ष 2017 में कांग्रेस विजयी रही, जबकि 2022 में बसपा और 2024 के उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की।

भगवानपुर और हल्द्वानी में भी जीत का इंतजार

भगवानपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने वर्ष 2002 में जीत दर्ज की थी। इसके बाद पार्टी यहां जीत हासिल नहीं कर सकी। वहीं हल्द्वानी में वर्ष 2007 के बाद से भाजपा को जीत नहीं मिली है और कांग्रेस का कब्जा बना हुआ है।

इन सीटों पर भाजपा बदलते सामाजिक और चुनावी समीकरणों का आकलन कर रही है। पार्टी की रणनीति स्थानीय मतदाताओं के रुझान और क्षेत्रीय परिस्थितियों को समझकर प्रत्याशी तय करने की है।

पूर्व विधायक और प्रभावशाली नेताओं पर नजर

भाजपा इन विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे चेहरों की तलाश कर रही है, जिनकी स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ और सामाजिक प्रभाव हो। इसके लिए पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों, वरिष्ठ संगठन पदाधिकारियों और चुनावी अनुभव रखने वाले नेताओं के नामों पर मंथन किया जा रहा है। प्रत्याशी चयन में स्थानीय नेतृत्व, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और संगठन की स्थिति को भी ध्यान में रखने की बात कही जा रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर तैयारी शुरू कर दी है। जिन सीटों पर पिछले चुनावों में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, उन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य हर सीट पर जीतने की क्षमता रखने वाले चेहरे को आगे करना है। प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व और संसदीय बोर्ड करेगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *