• Wed. Mar 18th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मालिक को बचाने तेंदुए से भिड़ गया कुत्ता, घंटो तक हुई लड़ाई

ByParyavaran Vichar

May 17, 2024

जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जंगल में अपने मवेशी को खोजने के लिए गए ग्रामीण पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। उसके साथ गया कुत्ता मालिक की जान बचाने तेंदुए से जा भिड़ा। घायल को कटेकल्याण स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, उसका उपचार जारी है।

कटेकल्याण थाना प्रभारी अर्जुन पटेल ने बताया कि दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम पखनार चौकी क्षेत्र के तोयनार में रहने वाला हड़मा कवासी पिता बामन कवासी (30 वर्ष) अपने मवेशी को खोजते के लिए अपने पालतू कुत्ते को लेकर कटेकल्याण की ओर गया हुआ था।

खोजने के दौरान अचानक से जंगल से एक तेंदुआ आ गया। तेंदुए को देख हड़मा डर गया। हड़मा जब तक कुछ सोच पाता तेंदुए ने हड़मा के सिर, बाएं हाथ, गर्दन पर हमला करना शुरू कर दिया। ग्रामीण के साथ गए कुत्ते ने अपने मालिक को लहूलुहान देख तेंदुए से जा भिड़ा, जहाँ दोनों के बीच हुए लड़ाई के बाद आखिरकार तेंदुआ मौके से भाग निकला।

लहूलुहान हालात में ग्रामीण कटेकल्याण के अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुँचा, वहीं घटना को लेकर मामले की रिपोर्ट कटेकल्याण थाना में दर्ज कराया गया है, वहीं इसकी जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *