• Sun. Oct 12th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

ऋषिकेश में इंजीनियर अंकुर का नहीं सुराग

ByParyavaran Vichar

May 14, 2024

मेरठ। ऋषिकेश के शिवपुरी गंगा में डूबे मेरठ के इंजीनियर अंकुर गोयल का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। आगामी दो-तीन दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और सूरज की तपिश के बाद गर्मी और परेशान करेगी। लू के चलने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। पिछले 24 घंटे में प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हुई है।

लगातार मौसम में चल रहे बदलाव के चलते गर्मी का असर सोमवार को भी दिखाई दिया। दिन के तापमान में मामूली गिरावट आई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री पर रात का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी तीन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। सोमवार को मेरठ का क्वालिटी इंडेक्स 177 दर्ज किया गया। जयभीम नगर 210 गंगानगर 167 पल्लवपुरम 155 बेगमपुल 185 और दिल्ली रोड 235 दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में प्रदूषण में भी बढ़ोतरी हुई है।

ऋषिकेश के शिवपुरी गंगा में डूबे मेरठ के इंजीनियर अंकुर गोयल का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। एनडीआरएफ की टीम दिनभर गंगा में सर्च अभियान चलाती रही। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर परिचितों का तांता लगा है।

ब्रह्मपुरी के पंजाया निवासी अंकुर गोयल कंपनी के 35 लोगों के साथ ऋषिकेश में घूमने गए थे। रविवार सुबह शिवपुरी में वह दोस्त अक्षय के साथ गंगा में नहा रहे थे। अंकुर नदी के तेज बहाव में बह गए। अक्षय ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन अंकुर तेज बहाव में काफी आगे चले गए।

रविवार दोपहर से ही एनडीआरएफ की टीम गंगा में उनकी तलाश के लिए सर्च अभियान चला रही है, लेकिन सोमवार शाम तक भी उनका पता नहीं चला। सोमवार को दिनभर गोताखोर घटनास्थल से 15 किलोमीटर दूर बैराज तक अंकुर की तलाश करते रहे।

अंकुर के रिश्तेदार आकाश गोयल ने बताया कि बैराज के नीचे लोहे का जाल लगा हुआ है। वहां पर सफाई भी चल रही है। आकाश गोयल ने बताया कि बेटे की तलाश में पिता सुभाष गुप्ता व चचेरे भाई सचिन ऋषिकेश में ही रुके हुए हैं। वहीं, अंकुर की पत्नी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *