• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नहर कवरिंग का किया निरीक्षण, संगीत का भी लिया आनंद; बच्चों के साथ ली सेल्फी

ByParyavaran Vichar

Jul 30, 2024

नैनीताल। हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार शाम नगर निगम के पास नहर कवरिंग के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नगर निगम के बराबर में स्थित गूल को भी कवर करने को कहा। दरअसल आयुक्त रावत शाम को नैनीताल से हल्द्वानी लौट रहे थे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

जैसे ही वह नगर निगम के समीप पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी रुकवा ली और सिंचाई विभाग की ओर से कराए गए नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण करने लगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बराबर में गूल काफी गहरी है और यहां कभी भी हादसा हो सकता है। लिहाजा सिंचाई विभाग इसे भी कवर कराए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से समस्याएं भी जानी। इसी दौरान मल्ला गोरखपुर क्षेत्र से हारमोनियम और गिटार की आवाज सुन आयुक्त वहां चल रही संगीत की क्लास में पहुंच गए।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

कुछ देर उन्होंने वहां मौजूद बच्चों के साथ भक्ति संगीत का आनंद भी लिया। बच्चों ने आयुक्त के साथ सेल्फी भी ली। इस मौके पर नगर आयुक्त विशाल मिश्रा मौजूद रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post