• Sat. Apr 19th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मर्डर : चर्च कंपाउंड में महिला की हत्या से दहला इलाका

ByParyavaran Vichar

Jan 1, 2024

वाराणसी। वाराणसी जिले में सोमवार की सुबह छावनी क्षेत्र स्थित चर्च कंपाउंड में 50 वर्षीय विक्टोरिया की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। साल के पहले दिन शहर के अति सुरक्षित क्षेत्र में सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

कैंट थाने की पुलिस डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर है। पुलिस को एक ट्राली चालक पर शक है, जिसकी तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला से जबरदस्ती करने के प्रयास में असफल होने पर उसकी हत्या की गई है।

छावनी क्षेत्र स्थित चर्च कंपाउंड के स्टाफ क्वार्टर में झारखंड के गुमला की रहने वाली विक्टोरिया अपनी बहन रेटीना के साथ रहती थी। विक्टोरिया चर्च में साफ-सफाई का काम करती थी। रेटीना के अनुसार सुबह वह 7:30 बजे चर्च में अपने काम पर चली गई थी।

उधर, चर्च के गार्ड विवेक ने बताया कि वह विक्टोरिया की चीख सुनकर उसके कमरे की ओर गया तो उसे खून से लथपथ देख आनन-फानन उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल से बीएचयू अस्पताल ले जाए जाते समय विक्टोरिया की मौत हो गई।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *