• Mon. Sep 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

दोहरा दर्द: गर्भ में आठ माह की बच्ची की मौत के बाद महिला ने भी तोड़ा दम

ByParyavaran Vichar

Sep 14, 2026
ऊधम सिंह नगर। बाजपुर के थापा नगला बेरिया निवासी 30 वर्षीय कमलजीत कौर की मुरादाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। करीब पांच दिन पहले गर्भ में आठ माह की बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद कमलजीत की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी जान चली गई।

परिजनों के अनुसार कमलजीत की शादी करीब छह वर्ष पहले गूलरभोज के रोशनपुर निवासी गुरमीत सिंह से हुई थी। रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपने मायके आई थी और परिजनों से राखी बंधवाई थी। अगले दिन ससुराल लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

पति पर प्रताड़ना के आरोप

मृतका के परिजनों ने उसके पति पर मारपीट करने और कथित अवैध संबंधों का विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक इस संबंध में चौकी में तहरीर भी दी गई थी।

परिजनों का आरोप है कि कमलजीत की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग शव उन्हें सौंपकर वहां से फरार हो गए। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

कमलजीत के पीछे उसके तीन और चार वर्ष के दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *