• Sat. Oct 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

खेल मन्त्री रेखा आर्या नें आज बॉक्सिंग मे गोल्ड जीतने पर विजेताओं को दी बधाई

ByParyavaran Vichar

Feb 8, 2025

देहरादून  : बॉक्सिंग मुकाबलो में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड समेत कुछ 5 मेडल कब्जाए। राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में पहली बार प्रदेश की टीम के टॉप 10 में पहुंचने को खेल मंत्री रेखा आर्या ने ऐतिहासिक पल बताया है।शुक्रवार को बॉक्सिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेश के लिए निवेदिता कार्की, कपिल पोखरिया और नरेंद्र ने गोल्ड मेडल जीते हैं। इनके अलावा काजल और हिमांशु सोलंकी ने सिल्वर मेडल हासिल किए। एक ही दिन में तीन गोल्ड मेडल जीत कर उत्तराखंड ने पदक तालिका में लंबी छलांग लगाई है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

उत्तराखंड एक ही दिन में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों की टीम को पछाड कर टॉप 10 में पहुंच गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने देवभूमि को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि को खेल भूमि बनाने का जो सपना हमने देखा है, खिलाड़ी उसे पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं।

खेल मंत्री ने आशा जताई कि आगे होने वाली एथलेटिक्स व अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ी बड़ी संख्या में पदक जीतेंगे। पदक तालिका में हमारी स्थिति और बेहतर होगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब तक उत्तराखंड का सबसे अच्छा प्रदर्शन गोवा में रहा था, जहां 03 गोल्ड समेत हमने कुल 24 मेडल जीते थे। लेकिन इस बार हम अब तक लगभग इसके दोगुनी पदक जीत चुके हैं जबकि अभी आधे खेल ही हुए हैं। खास बात यह है कि इन राष्ट्रीय खेलों ने उत्तराखंड को बॉक्सिंग, वुशु और ताइक्वांडो में एक बड़ी ताकत के तौर पर स्थापित कर दिया है।

कब कैसा रहा प्रदर्शन

गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 24 मेडल जीते थे. इनमें 3 गोल्ड, 6 सिल्वर, और 14 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल थे. इस तरह, अंक तालिका में उत्तराखंड 25वें स्थान पर रहा था।

  • साल 2022 में गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 18 मेडल जीते थे।

  • साल 2014 में केरल में आयोजित 35वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 19 मेडल जीते थे।

  • साल 2011 में रांची में आयोजित 34वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 13 मेडल जीते थे।

  • साल 2007 में गुवाहाटी में आयोजित 33वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 13 मेडल जीते थे।

  • साल 2002 में हैदराबाद में आयोजित 32वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 10 मेडल जीते थे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 21 दिन में 45,453 कॉल, आईएलडी गेटवे बाईपास की आशंका; विदेशों में लाखों डॉलर की ठगी का शक
उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के 90 फीसदी पद खाली, वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक; लड़खड़ा रही शिक्षा व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post