• Sat. Oct 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

जेल में बंद पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को कोर्ट से नहीं मिली राहत, सीजेएम ने रिमांड की नामंजूर

ByParyavaran Vichar

Feb 8, 2025

रुड़की। खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में 27 जनवरी को जेल भेजे गए पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को शुक्रवार को भी कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई। प्रकरण में पुलिस की ओर से दायर हत्या के प्रयास की धारा हटाने की याचिका को निरस्त करते हुए सीजेएम की अदालत ने रिमांड नामंजूर कर दिया। अब जिला जज की अदालत में जमानत याचिका दायर की जाएगी।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

26 जनवरी को खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने रुड़की में विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचकर हमला किया था। पूर्व विधायक चैंपियन और उनके समर्थकों ने कई राउंड फायरिंग की थी। रुड़की पुलिस ने पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर हत्या के प्रयास करने सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद चैंपियन सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

चैंपियन की पत्नी रानी देवयानी की शिकायत पर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने चैंपियन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जबकि उमेश कुमार को बेल पर रिहा कर दिया था। तब से प्रणव सिंह चैंपियन जेल बंद है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

रुड़की पुलिस ने जांच के दौरान पूर्व विधायक पर दर्ज मुकदमे से हत्या के प्रयास की धारा हटाई थी। शुक्रवार को जांच अधिकारी ने सीजेएम कोर्ट में पेश होकर हत्या के प्रयास की धारा हटाते हुए रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट ने उनका रिमांड नामंजूर कर दिया। जिसके बाद हत्या के प्रयास की धारा जस की तस है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
काशीपुर में अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा: 21 दिन में 45,453 कॉल, आईएलडी गेटवे बाईपास की आशंका; विदेशों में लाखों डॉलर की ठगी का शक
उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के 90 फीसदी पद खाली, वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षक; लड़खड़ा रही शिक्षा व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post