• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

सुरक्षा से स्वच्छता तक, बद्रीनाथ धाम में तैयारियों का CS ने किया निरीक्षण

ByParyavaran Vichar

Apr 26, 2025

चमोली/देहरादून  : उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन शनिवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पवित्र बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"



स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने एराइवल प्लाजा, सिविक एनीमिटी सेंटर, बद्रीश व शेषनेत्र झील, रिवर फ्रंट और नए अस्पताल स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सिविक एनीमिटी सेंटर, एराइवल प्लाजा और टूरिज्म मैनेजमेंट सेंटर के कार्य मई माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। इसके अलावा उन्होंने अगस्त तक नए हॉस्पिटल भवन को तैयार कर हैंडओवर करने और रिवर फ्रंट के एफ व जी फेज के कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश भी दिए।



जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मुख्य सचिव को मास्टर प्लान कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि धाम क्षेत्र में पेयजल, बिजली आपूर्ति और शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। साथ ही ब्रह्म कपाल, रिवर फ्रंट, आस्था पथ, अराइवल प्लाजा और दर्शन लाइन के कार्य भी कपाट खुलने से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।



धाम में व्यापारियों और अन्य आगंतुकों के बिजली व पानी कनेक्शन संयोजन का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। जिलाधिकारी ने बताया कि सुलभ इंटरनेशनल द्वारा शौचालयों का जीर्णोद्धार कर उन्हें क्रियाशील कर दिया गया है। साथ ही आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण का कार्य भी तीव्र गति से जारी है।



धाम क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है। वहीं, क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों के सुधार कार्य भी शीघ्र पूर्ण किए जाएंगे।पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि बद्रीनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।



निरीक्षण के दौरान पर्यटन सचिव श्री सचिन कुर्वे, उपजिलाधिकारी जोशीमठ सीएस वशिष्ट, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश चन्द्रा, बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, तथा पीआईयू के सहायक अभियंता सन्नी पालीवाल समेत यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post