• Sun. Aug 3rd, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किया पति का कत्ल

ByParyavaran Vichar

Oct 10, 2024

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पत्नी के अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। पति की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के बाद पत्नी अपने ससुरालवालों को गुमराह कर रही थी। मामले में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में पत्नी और उसके प्रेमी का कारनामा उजागर हो गया। अब पत्नी जहां जेल में सलाखों के पीछे है, तो वहीं उसका प्रेमी फरार है।

बताया जा रहा है कि ढोल सराई निवासी 33 वर्षीय रोहित मरकाम का साल भर पहले पेंड्रा के समारी बाई से विवाह हुआ था। पत्नी घर की इकलौती बेटी थी। ससुर नहीं होने की वजह से रोहित अपने ससुराल में घरजमाई बन कर रहता था। अगस्त महीने में नवाखाई के दौरान जब बेटा घर नहीं पहुंचा तो पिता पुनीत राम ने बहू से जानकारी ली। बहू ने पति के कमाने के लिए आंध्रप्रदेश जाने की बात कहते हुए गुमराह किया। लेकिन पिता का मन नहीं मान रहा था।

आखिरकार गांव वालों से रायशुमारी के बाद दो दिन पहले उसने शोभा पुलिस में बेटे की गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने जब पतासाजी शुरू की तो पत्नी समारी बाई के जवाब से कई सवाल खड़े होने लगे। इस पर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर न केवल हत्या की बात बताई, बल्कि वह स्थान भी बताया, जहां लाश को ठिकाने लगाया गया था।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *