• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

ByParyavaran Vichar

Apr 29, 2025

देहरादून : मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में देहरादून शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में एकीकृत महानगर परिवहन प्राधिकरण (UMTA) सहित पुलिस, लोक निर्माण विभाग, एमडीडीए और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"



स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि शहर में यातायात संकुलन की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तैयार योजनाओं को शीघ्रता से धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शहर के दस प्रमुख चौराहों के पुनर्विकास हेतु डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) जल्द तैयार करने को कहा।



साथ ही, जिलाधिकारी एवं एसएसपी देहरादून को यातायात नियमों के सख्त अनुपालन के लिए निरंतर अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने शहर में नए पार्किंग स्थलों की पहचान करने तथा स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन हेतु स्कूल प्रबंधन एवं अभिभावकों से संवाद स्थापित करने की बात कही।



मुख्य सचिव ने एमडीडीए को आढ़त बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को शीघ्र प्लॉट आबंटन सुनिश्चित किया जाए और इस प्रक्रिया के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की जाए, जिसका सख्ती से पालन हो।

शहर के वाणिज्यिक परिसरों और शॉपिंग मॉल्स की पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जिन परिसरों द्वारा पार्किंग का उपयोग नहीं किया जा रहा है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।



यातायात जागरूकता की दिशा में उन्होंने सुझाव दिया कि शहर में ‘यातायात पार्क’ की स्थापना की जाए ताकि बच्चों और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके। साथ ही फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि चौड़ी की गई सड़कों पर फिर से अवैध वाहन खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस पर सख्त कार्रवाई की जाए और गलत पार्किंग पर कठोर जुर्माना लगाया जाए।



बैठक में सचिव श्री नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी श्री सविन बंसल, एसएसपी श्री अजय कुमार, उत्तराखण्ड रोडवेज की प्रबंध निदेशक श्रीमती रीना जोशी एवं मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के श्री बृजेश कुमार मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post