• Sat. Jul 26th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

घर में देह व्यापार रैकेट चलवाने वाले अमीन को भेजा गया जेल, होटल मालकिन की तलाश

ByParyavaran Vichar

May 29, 2025

बरेली। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में घर में देह व्यापार रैकेट चलवाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार अमीन को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच के दौरान अमीन मनोज यादव का नाम प्रकाश में आया था। उसने यह मकान किराये पर दे रखा था। अमीन को जानकारी थी कि उसके मकान में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। इस मामले में पुलिस छह महिलाओं समेत आठ लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है। इधर, होटल में देह व्यापार रैकेट चलवाने वाली होटल मालकिन ज्योति पटेल अब तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ी है।

पिछले सप्ताह इज्जतनगर पुलिस ने कर्मचारी नगर चौराहे के पास अमीन मनोज के घर में और संभव होटल में देह व्यापार रैकेट पकड़े गए थे। एक देह व्यापार रैकेट तो कर्मचारी नगर पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर चल रहा था और पुलिस को खबर तक नहीं हुई। अमीन को अपने घर में देह व्यापार रैकेट चलने की पूरी जानकारी थी। अक्सर उसका यहां आना-जाना भी था। उसने अपना मकान बिहार के नीरज को किराये पर दे रखा था।

संभव होटल की मालकिन ज्योति पटेल भी रैकेट चला रही थी। यहां लड़कियों लाने का काम रेशमा नाम की महिला देखती थी। होटल में दूसरे राज्यों से लड़कियां बुलाई जाती थीं। पुलिस ने अमीन को तो जेल भेज दिया है, लेकिन रश्मि पटेल और रेशमा की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि अमीन के खिलाफ संबंधित विभाग से भी पत्राचार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *