• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नई टीम बनाने से पहले दिग्गजों का मन टटोल रहे अध्यक्ष

ByParyavaran Vichar

Jul 18, 2025

देहरादून। दूसरी बार प्रदेश भाजपा की कमान संभालने के बाद महेंद्र भट्ट नई टीम बनाने से पहले पार्टी के दिग्गज नेताओं से रायशुमारी कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर नई टीम पर चर्चा शुरू कर दी है।

भट्ट अगस्त माह में पंचायत चुनाव के बाद नई टीम की घोषणा कर सकते हैं। 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए वह संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। नई टीम में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जो पदाधिकारी संगठन में सक्रिय नहीं हैं या दोहरे दायित्व निभा रहे हैं, उन्हें हटाया जा सकता है। वहीं, अच्छा काम करने वाले पदाधिकारियों को प्रमोशन मिलेगा और नए चेहरों को भी टीम में शामिल किया जाएगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *