देहरादून । उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान आज होगा। 26 लाख से अधिक मतदाता 17,829 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 5823 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां 5318 पोलिंग पार्टियां बुधवार शाम तक रवाना हो चुकी थीं।
गढ़वाल मंडल के छह जिलों के 26 और कुमाऊं मंडल के छह जिलों के 23 विकासखंडों में वोटिंग होगी। पहले चरण में सदस्य ग्राम पंचायत के 2247, प्रधान के 9731, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 4980 और सदस्य जिला पंचायत के 871 प्रत्याशी मैदान में हैं।
मतदान के लिए मान्य पहचान पत्र:
आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सरकारी सेवा पहचान पत्र, बैंक/डाकघर पासबुक, राशन कार्ड, छात्र पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र, पेंशन दस्तावेज, शस्त्र लाइसेंस, बिजली/पानी/टेलीफोन बिल, दुकान पंजीकरण, गैस कनेक्शन किताब, निवास प्रमाणपत्र आदि।
जिन विकासखंडों में आज मतदान होगा:
- अल्मोड़ा: ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत, भैंसियाछाना, लमगड़ा, चौखुटिया
- ऊधमसिंह नगर: खटीमा, सितारगंज, गदरपुर, बाजपुर
- चंपावत: लोहाघाट, पाटी
- पिथौरागढ़: धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी, कनालीछीना
- नैनीताल: बेतालघाट, ओखलकांडा, रामगढ़, धारी
- बागेश्वर: बागेश्वर, गरुड़, कपकोट
- उत्तरकाशी: मोरी, पुरोला, नौगांव
- चमोली: देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ, नारायणबगड़
- टिहरी गढ़वाल: जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार, भिलंगना
- देहरादून: चकराता, कालसी, विकासनगर
- पौड़ी गढ़वाल: खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडांडा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर, पोखड़ा
- रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ, जखोली, अगस्त्यमुनि
पोलिंग बूथों की संख्या (जिला वार):
- यूएस नगर: 922
- टिहरी: 779
- अल्मोड़ा: 649
- पौड़ी: 642
- देहरादून: 509
- बागेश्वर: 461
- रुद्रप्रयाग: 459
- पिथौरागढ़: 378
- नैनीताल: 312
- उत्तरकाशी: 272
- चमोली: 258
- चंपावत: 182
पदों और प्रत्याशियों की स्थिति:
पदनाम | पदों की संख्या | प्रत्याशी |
---|---|---|
सदस्य, ग्राम पंचायत | 948 | 2247 |
प्रधान, ग्राम पंचायत | 3393 | 9731 |
सदस्य, क्षेत्र पंचायत | 1507 | 4980 |
सदस्य, जिला पंचायत | 201 | 871 |
कुल | 6049 | 17,829 |
मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।