• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

प्रदेश में बीते वर्ष पहुंचे छह करोड़ पर्यटक व श्रद्धालु, गढ़वाल मंडल में अधिक रही संख्या

ByParyavaran Vichar

Oct 1, 2024

देहरादून। उत्तराखंड में हर साल पर्यटकों और चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, बीते वर्ष प्रदेश में 5.96 करोड़ पर्यटक व श्रद्धालु उत्तराखंड आए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

कुमाऊं की तुलना में गढ़वाल मंडल में पर्यटकों की संख्या अधिक दर्ज की गई। पर्यटन और तीर्थाटन उत्तराखंड के अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है। चारधाम यात्रा में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या हर साल बढ़ रही है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 में चारधाम यात्रा में 56 लाख श्रद्धालुओं में दर्शन किए।

इस साल यह आंकड़ों अब तक 35 लाख पहुंच गया है। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, बीते वर्ष प्रदेश में कुल 5.96 करोड़ पर्यटक आए। इसमें गढ़वाल मंडल में 5.39 करोड़ और कुमाऊं मंडल में 57 लाख पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों की संख्या अधिक होने से गढ़वाल मंडल में कारोबार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों को भी पर्यटन से रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

देहरादून में हर साल 86 लाख पर्यटक आते हैं, जबकि टिहरी में 37 लाख, हरिद्वार में 3.70 करोड़, रुद्रप्रयाग में 23 लाख, चमोली में 28 लाख, उत्तरकाशी में 16 लाख पर्यटक पहुंचते हैं। नैनीताल 12.90 लाख, अल्मोड़ा में 3.63 लाख, पिथौरागढ़ में 1.27 लाख, बागेश्वर 82 हजार, चंपावत 2.27 लाख, ऊधमसिंह नगर में 2.50 लाख पर्यटक पहुंचते हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post