• Fri. Nov 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बाबा अमरीक गैंग का एक और शातिर हरियाणा से गिरफ्तार, जमीन दिलाने के नाम पर की थी करोड़ों की ठगी

ByParyavaran Vichar

Oct 1, 2024

देहरादून। जमीन दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे बाबा अमरीक गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर की कुर्की की जानी थी, जिसके लिए पुलिस तीन दिन से हरियाणा में डेरा डाले हुई था। इसी बीच 10 हजार के इनामी आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस गैंग के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया, इसी वर्ष राजपुर थाने में गोविंद सिंह पुंडीर की शिकायत पर संजीव कुमार, संजय गुप्ता आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

आरोपियों ने पुंडीर को जमीन दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये हड़पे थे। मामले की जांच की गई तो इसमें हरियाणा के जालसाज अमरीक सिंह का नाम सामने आया। अमरीक लोगों को झांसे में रखकर इस तरह से ठगी करता था। इस मामले में अब मोहम्मद अदनान, अमजद अली, शरद गर्ग, साहिल और रणवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

20 सितंबर को सरगना बाबा अमरीक सिंह को भी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था, जबकि मुख्य आरोपी संजीव कुमार और संजय गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों के कुर्की वारंट न्यायालय से हासिल किए और हरियाणा के जगादरी में कार्रवाई शुरू की। गत 23 सितंबर को संजय गुप्ता को कचहरी परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस संजीव कुमार के घर की कुर्की करने की प्रक्रिया में हरियाणा पहुंची थी। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। कुर्की की भनक लगते ही वह शहर से भाग निकला। इसी बीच आरोपी संजीव कुमार को मोहंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी दुर्गा गार्डन जगाधरी शहर हाल पता अमर विहार कॉलोनी, जगाधरी शहर, जनपद यमुनानगर, हरियाणा का रहने वाला है। उसके खिलाफ 18 मुकदमे विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Post

अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, काले गुब्बारे लेकर एयरपोर्ट जा रहे जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में, अंकिता भंडारी मामले को लेकर जताया आक्रोश
उत्तराखंड राज्योत्सव में शामिल होने देहरादून पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया स्वागत, परेड ग्राउंड में जनसभा और पुलिस लाइन में पुलिस कलर सम्मान समारोह
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: 137 महिला बूथों पर महिलाओं के हाथों में होगी मतदान की कमान, 92 मॉडल पोलिंग स्टेशन भी बनेंगे, दिव्यांगों के लिए 66 विशेष बूथों की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post