• Sat. Jan 31st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

तेंदुए ने घर में घुसकर महिला को घायल किया

ByParyavaran Vichar

Aug 13, 2025

अल्मोड़ा  जिले की चामी ग्राम पंचायत के नगाड़ तोक में तेंदुआ घर में घुसकर हेमा पांडेय के सिर पर पंजे से हमला कर घायल कर गया। शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। महिला का उपचार पीएचसी धौलादेवी में किया जा रहा है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। धौलादेवी ब्लॉक के कई गांवों में तेंदुए के लगातार दिखने से दहशत है और लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं।

बंदर के हमले में बुजुर्ग घायल
बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के मटेना गांव में बंदरों के झुंड ने नंदाबल्लभ पांडेय (64) पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उनका इलाज सीएचसी बैजनाथ में किया गया और छुट्टी दे दी गई।

 

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *